{"_id":"5e8b76378ebc3e78b12b3074","slug":"girl-student-hanged-when-lover-refusing-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के शादी से इंकार पर छात्रा ने लगाई फांसी, शव देख घर में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के शादी से इंकार पर छात्रा ने लगाई फांसी, शव देख घर में मच गया कोहराम
Tue, 07 Apr 2020 12:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के शादी से इंकार करने पर बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही गांव में हाईस्कूल की छात्रा शकीना उर्फ कोमल (19) ने फांसी लगा ली। पुलिस को मौके से तीन मोबाइल फोन व दो टूटे सिम मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
रिक्शा चालक सलीम ने पुलिस को बताया कि बेटी शकीना मोहल्ले में किराये पर रहने वाले युवक से बातचीत करती थी। युवक ने बेटी को शादी का आश्वासन दिया था। करीब दो महीने पहले वह दूसरी जगह पर रहने लगा। इसके बाद युवक के शादी से इंकार करने पर बेटी तनाव में रहने लगी।
सोमवार की सुबह शकीना ने खुदकुशी की कोशिश की। इस पर पत्नी सलमा उर्फ पूजा बेटी को समझा-बुझाकर काम पर चली गई। घर पर शकीना और मानसिक रूप से बीमार बेटा लकी (15) था।
विज्ञापन
इसी बीच बेटी ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार प्रेमी से झगड़ा होने के बाद छात्रा ने पहले सिम तोड़े होंगे और फिर गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली होगी। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।