फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl student crushed to death by school bus in Unnao, angry students vandalized buses

Unnao Accident: स्कूली बस से कुचल कर छात्रा की मौत, आक्रोशित छात्रों ने बसों में की तोड़फोड़, चालक गिरफ्तार

Fri, 03 Feb 2023 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Feb 2023 03:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्कूल ने बस ने छात्रा का रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए डीवीडीटी स्कूल के छात्रों ने एवीएम स्कूल जाकर पथराव किया। साथ ही, दो बसों में तोड़फोड़ के साथ एक बस के चालक को जमकर पीट दिया।

विज्ञापन
Girl student crushed to death by school bus in Unnao, angry students vandalized buses
हादसे के बाद छात्रों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पैदल स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार स्कूल बस ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए डीवीडीटी इंटर कॉलेज के छात्र आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पंहुचे।

विज्ञापन

यहां छात्रों ने जमकर पथराव किया। स्कूल की दो बसें तोड़ने के साथ एक चालक के साथ जमकर मारपीट भी की। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के साथ ही छात्र भाग निकले। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर और एआरटीओ स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। मृतका के परिजनों को समझाने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से एक लाख रुपये मिलने के बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। मृतका के पिता ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी निवासी शुगर सिंह की बेटी शिवानी (17) शहर के डीवीडीटी इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शा से टेंपो स्टैंड पहुंची। वहां से पैदल टाइप टू कॉलोनी होते हुए स्कूल जा रही थी।

स्कूल बस ने पीछे से मारी टक्कर
टाइप टू कॉलोनी में पीछे से आ रही तेज रफ्तार आदर्श विद्या मंदिर की बस ने टक्कर मार दी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।  इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  घटना से गुस्साए डीवीडीटी स्कूल के छात्रों ने एवीएम स्कूल पहुंच जमकर पथराव किया।

बस चालक को भेजा जेल
सीओ सिटी आशुतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता के साथ चार थानों की फोर्स अस्पताल पहुंची और सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर एसडीएम सदर नूपुर गोयल और एआरटीओ प्रवर्तन स्कूल पहुंच जांच की। स्कूली वाहनों की फिटनेस और अन्य कागज सही मिलने पर चालक को कोतवाली भिजवाया।

पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
स्कूल प्रबंधन की ओर से मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed