फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl Student caught with boyfriend in objectionable position, assaulted college watchman

कॉलेज के कमरे में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी छात्रा तो चौकीदार ने टोका, फिर हुआ ये...

Sat, 14 Nov 2020 12:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
girl Student caught with boyfriend in objectionable position, assaulted college watchman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उन्नाव के नवाबगंज में इंटर कॉलेज के एक चौकीदार ने शुक्रवार को एक छात्रा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस पर प्रेमी ने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा ने चौकीदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। जांच में पता चला कि गलती छात्रा व उसके प्रेमी की है। 
विज्ञापन


एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात चौकीदार परिसर में घूम रहा था। उसने एक कमरे से कुछ आवाजें सुनीं तो अंदर चला गया। वहां एक छात्रा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। चौकीदार को देख युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


शोर होने पर कॉलेज के अन्य कर्मी व स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंचे। यह देख छात्रा व  प्रेमी साइकिल छोड़कर वहां से भाग निकले। इसके बाद छात्रा ने थाने पहुंच कर चौकीदार के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दे दी। इधर कॉलेज के शिक्षक चौकीदार को लेकर थाने पहुंचे और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बिगड़ते देखकर छात्रा थाने से चली गई। शिक्षक ने बताया कि दिवाली के अवकाश के बावजूद छात्रा के पिता को बुलाया गया है। उसका नाम काट दिया जाएगा। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि जांच में छात्रा की ही गलती पाई गई। इस पर वह थाने से मौका देखकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed