फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl's serious charges against woman of Forcing to prostitution in kanpur

बच्ची की आपबीती- मालकिन मारती है, भूखा रखती है और गंदा काम कराती है...मुझे इनसे बचा लो

Sun, 19 May 2019 02:40 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 May 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
girl's serious charges against woman of Forcing to prostitution in kanpur
बच्ची को बचाने वाले लोगों ने पुलिस से जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में काकादेव के नवीन नगर में प्रॉपर्टी डीलर महिला ने घर में कैद 12 वर्षीय बच्ची को बेरहमी से पीटा। शनिवार शाम किसी तरह बच्ची महिला के चंगुल से बचकर घर से निकलकर मोहल्ले वालों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना दी और महिला के घर पर पथराव किया। जवाब में महिला की तरफ से पथराव किया गया। बच्ची ने महिला पर गलत काम करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि प्रॉपर्टी के एक विवाद में महिला को 2017 में सीबीआई ने गिरफ्तार कर लखनऊ जेल भेजा था। महिला का पति पिछले साल से लापता है। जेल में प्रॉपर्टी डीलर महिला की गोंडा निवासी एक महिला से मुलाकात हुई। वह महिला अपने पति की हत्या में आरोपी थी। कुछ महीने बाद प्रॉपर्टी डीलर महिला जेल से छूट गई। कुछ दिन बाद उसको भी जेल से छुड़वाया। अक्टबूर 2018 में उसकी बेटी को अपने घर नवीन नगर ले आई। तब से वह यहां रह रही थी।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे रोते बिलखते हुए बच्ची घर से बाहर निकली। उसके चेहरे से लेकर हाथ, पैर, पेट और पीठ पर जख्मों के निशान थे। आंख काली पड़ी थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है उसको किस तरह से यातनाएं दी गईं। स्थानीय निवासी मनीष से उससे पूछा कि उसके साथ क्या हुआ तो उसने बताया कि मालकिन उसको 40 हजार रुपये में खरीद कर लाई हैं। रोज मारती हैं, खाने को भी नहीं देती और गलत काम करवाती हैं। मुझे इनसे बचा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची अपनी बातें बता ही रही थी कि आरोपी महिला घर से निकली और उसे घसीटते हुए घर में ले जाकर बंद कर दिया। यह देख सैकड़ों इलाकाई लोगों ने जमा होकर हंगामा शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पथराव हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान सहित पांच थानों का फोर्स पहुंचा। पुलिस महिला के घर घुसी और बच्ची को छुड़ाया। इलाकाई लोग तब तक बच्ची के समर्थन में इकट्ठा रहे जब तक पुलिस बच्ची को अपने साथ नहीं ले गई।

बच्ची ने जो आरोप लगाए हैं, वे गंभीर हैं। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
                                             अजीत सिंह चौहान, सीओ स्वरूप नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed