फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl rapped by drunkers

शौच को गई किशोरी के साथ शराबियों ने किया गैंगरेप, मां को किया मरणासन्न 

Thu, 23 Nov 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
girl rapped by drunkers
रस्सी से जकड़ा आरोपियों का सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के भीतरगांव (घाटमपुर) पुलिस चौकी साढ़ के एक गांव में मां के साथ खेतों पर गई एक किशोरी को दो दरिदों ने अपनी हवश का शिकार बना लिया। उन्होंने शराब के नशे में किशोरी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। वहीं, बेटी की चीख-पुकार सुनकर पहुंची उसकी मां को भी आरोपियों ने पीटकर बेहोश कर दिया और मौके से फरार हो गए। होश आने पर मां खेतों से काम करके वापस घर लौट रही कुछ महिलाओं की मदद से लहूलुहान बेटी को कंधों पर लादकर घर लाई। घटना बीते मंगलवार की शाम की है। 
विज्ञापन

दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे

girl rapped by drunkers
घटनास्थल का हाल रौंदा पड़ा लाही का खेत
मंगलवार शाम करीब पांच बजे गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शाम को अपनी मां के साथ खेतों पर गई थी। रास्ते में बेटी शौच के लिए एक खेत पर पहुंची तभी वहीं पहले से घात लगाए बैठे उसके गांव के ही दो युवकों विजय कुशवाहा (25) पुत्र चंद्रपाल कुशवाहा और श्यामबाबू कुरील (26) पुत्र राजाराम कुरील ने उसे दबोच लिया। दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। वह ट्रक चालक बताए गए हैं। युवकों ने किशोरी को लाही के खेत में साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरिदों ने मां के साथ भी मारपीट की

girl rapped by drunkers
घटनास्थल का हाल रौंदा पड़ा लाही का खेत
दरिंदों के चंगुल से छूटने के लिए किशोरी ने शोर मचाया तो उसका मुंह बंद कर दिया। इधर, बेटी की चीख सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मां आवाज देती उधर पहुंची तो दरिदों ने मां के साथ भी मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गई। मनमानी करने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। इधर, खेत पर मां और बेटी बेहोश पड़ीं थीं।
विज्ञापन

देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी गई

girl rapped by drunkers
डेमो पिक
कुछ देर बाद जब उनको होश आया तो बेटी को आस पास खेतों में मौजूद लेकर महिलाओं के सहयोग से लेकर अपने घर पहुंचीं। देर शाम पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने गैंगरेप के मामले को काफी देर तक दबाए रखा। इस दौरान छापा मारकर एक आरोपी श्यामबाबू कुरील को दबोच लिया गया। वहीं, किशोरी के परिजनों ने गांववालों के सहयोग से आरोपियों के एक सहयोगी पड़ोसी गांव निवासी नरेश कुरील को पकड़ा। उसे रस्सी से बांधने के बाद पहले जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।

नशे का सुरूर हावी होने पर जघन्य कृत्य कर डाला

girl rapped by drunkers
डेमो पिक
परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे गांव के ही मिलन केंद्र पर महफिल सजाकर दारू-मुर्गा की पार्टी की थी। इसके बाद नशे का सुरूर हावी होने पर जघन्य कृत्य कर डाला। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही किशोरी और उसकी मां को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed