फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl raped in naubasta

नौबस्ता में बालिका से दुष्कर्म

Sat, 11 Jul 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl raped in naubasta
नौबस्ता में इलाज के बहाने घर में रखकर अधेड़ ने बालिका से दुष्कर्म किया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भवती होने की पुष्टि पर मां ने आरोपी, उसकी पत्नी और मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


नौबस्ता निवासी महिला के मुताबिक एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान वह आरोपी आवास विकास हंसपुरम निवासी महेश पटेल (42) के संपर्क में आई। इसके बाद दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया। 12 वर्षीय बेटी को आंख से कम दिखाई देता था और आंसू आते थे।
विज्ञापन


इस पर महेश ने उसका इलाज आवास-विकास हंसपुरम में कराना शुरू कर दिया। रोज आना-जाना संभव नहीं था, इसलिए महेश के कहने पर बेटी को उसके पास छोड़ दिया। एक महीने बाद वह बेटी को लेने पहुंची तो उसने साथ आने से इनकार कर दिया। जब जबरदस्ती की तो महेश ने बेटी को साथ ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मामला थाने जा पहुंचा। थाने में बेटी के परिजनों के साथ जाने से इनकार पर पुलिस ने उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। तब मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। चाइल्ड लाइन वालों ने परिवार से संपर्क किया। इसकी जानकारी होने पर परिवार वालों ने बेटी से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।


महिला के मुताबिक महेश के कोई संतान नहीं है। दुष्कर्म में महेश की पत्नी सुशीला और मां ने भी साथ दिया। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed