दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी तो मां बाप ने खिलाई गर्भपात की दवा फिर जो हुआ उससे कोहराम मच गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के छिबरामऊ में दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। सोमवार को पेट में दर्द होने पर परिजन उसे लेकर सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। यहां किशोरी के छह माह के गर्भवती होने की जानकारी हुई। गर्भपात की दवा खाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोस के युवक समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी घर में ताला डालकर फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब छह माह की गर्भवती किशोरी की गर्भपात के प्रयास में जान चली गई। सूचना पर कोतवाल बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पड़ोसी युवक पर लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोमवार को नाबालिग किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल ले गए थे। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने छह माह के गर्भ की पुष्टि की तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजन बिना उपचार कराए लौट आए। मंगलवार को किशोरी को गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाई गई।
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि पिछले पांच साल से पड़ोसी से फसल में हेराफेरी करने को लेकर उनके परिवार की रंजिश चल रही है। कई बार गालीगलौज के साथ मारपीट तक हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक ने नाबालिग पुत्री को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इससे वह छह माह की गर्भवती हो गई।
गर्भवती किशोरी की मौत से फैली सनसनी
उसे इस बात की जानकारी तब हुई, जब पुत्री की तबीयत खराब हो गई। मां ने बताया कि सोमवार को पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। इस पर वह उसे ढूंढने अपने मायके जा रही थीं। पुत्री जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज चौराहे के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जानकारी पर पता चला कि पड़ोसी युवक ने गर्भपात कराने के लिए उसे कोई दवा खिलाई है।
मृतका के पिता ने पड़ोसी युवक, उसके माता-पिता व परिवार के ही एक अन्य युवक के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल बलराम मिश्रा ने बताया कि किशोरी के छह माह के गर्भवती होने की जानकारी हुई है।
गर्भपात के लिए दवा खिलाने से मौत का मामला सामने आया है। दवा किसने खिलाई, यह जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर एक महिला समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।