फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl murder case: Mahant of Divyanand Ashram arrested, sent to jail

दलित युवती की हत्या: दिव्यानंद आश्रम का महंत गिरफ्तार, जेल भेजा, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, अपहरण, साक्ष्य मिटाने का आरोप

Sun, 27 Mar 2022 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Mar 2022 06:27 PM IST
सार

पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल ने साथी सूरज सिंह की मदद से आठ दिसंबर 2021 को शहर की एक युवती को कार से अगवा किया था। पिता के आश्रम ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Girl murder case: Mahant of Divyanand Ashram arrested, sent to jail
महंत विनोदानंद मिश्र का जिला अस्पताल में मेडिकल कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सपा के पूर्व राज्यमंत्री के कब्बाखेड़ा स्थित दिव्यानंद आश्रम में हुई दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को छठे आरोपी आश्रम के महंत को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां ने महंत पर भी आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, अपहरण, साक्ष्य मिटाने की धाराओं में महंत को जेल भेज दिया है। पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल ने साथी सूरज सिंह की मदद से आठ दिसंबर 2021 को शहर की एक युवती को कार से अगवा किया था।
विज्ञापन


पिता के आश्रम ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। शव को आश्रम परिसर में ही ठिकाने लगा दिया था। सूरज के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आश्रम परिसर से शव बरामद किया था। सूरज और रजोल को जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने रजोल के बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, बरबट प्रधान संजय सविता, कांशीराम कालोनी निवासी रिंकी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां के आरोप के आधार पर रविवार को दिव्यानंद आश्रम के महंत विनोदानंद मिश्र को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed