फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl in a live-in for many years refuses to marry, told if you say again you will be in jail

कई सालों लिव-इन में रही लड़की ने किया शादी से इंकार, कहा ज्यादा बोला तो जेल में सड़ेगा, पढ़िए आपबीती

Wed, 25 Sep 2019 02:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 25 Sep 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
girl in a live-in for many years refuses to marry, told if you say again you will be in jail
कोर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
महिला द्वारा ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाना तो आम बात है, लेकिन यहां मामला उलटा है। पति ने पत्नी और उसके मायके वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाकर महानगर मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दर्ज कराया है। परिवादी के बयान दस अक्तूबर को दर्ज होंगे।
विज्ञापन


बर्रा तीन निवासी अनुराग गुप्ता ने हमीरपुर निवासी पत्नी चंद्रप्रभा, उसके पिता रामकृपाल, भाई अखिलेश व पंकज शिवहरे के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत मारपीट, गालीगलौज व जानमाल की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। अनुराग का आरोप है कि चंद्रप्रभा अपने मायके वालों के नाम पर मकान खरीदने व दस लाख रुपये देने का दबाव बना रही है। इसी विवाद के चलते तीन साल से पत्नी मायके में रह रही है। 17 सितंबर को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में मुकदमे की तारीख थी। सुनवाई के बाद जब अनुराग कोर्ट के बाहर निकले तो रामकृपाल ने दहेज न देने पर जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन


 

यशोदा नगर निवासी युवक ने शिकायत की वे एक लड़की के साथ कई सालों से लिव-इन रिलेशन में थे। लड़के ने अपने परिवार और नातेदारी में सबको बता दिया था, लड़की के ऊपर हजारों रुपये खर्च भी किए। जब लड़की से उसके परिवार के लिए बोला तो उसने शादी करने से मना कर दिया। शादी बनाने का दबाव बनाया तो बोली केस में फंसा दूंगी। परिवार में भी हो गई किरकिरी।

साकेत नगर निवासी युवक की पत्नी शादी के एक महीने बाद ही मायके छोड़ कर चली गई। परिवार को दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों पर रौब चलाती है। कई बार परिवार के सदस्य उसको लेने भी गए तो बेइज्जत करके भगा दिया। डर से परिवार के सदस्य भी चुप हैं।

 

बदल रहे दौर में अब ‘प्रताड़ित पुरुषों’ की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं के हक के लिए बने कानून के डर से कई पुरुष अपनी समस्याएं उजागर करने से बचतेे हैं। यही कारण है पुरुषों की समस्याओं को सुनने, उनको उचित सलाह देने के लिए कई संस्थाएं सामने आईं हैं। संस्थाओं के अलावा कई ऑनलाइन वेबसाइट हैं, जो शोषित पुरुषों की मदद कर रही हैं।

इन संस्थाओं और वेबसाइट पर अधिकतर तो दहेज से प्रताड़ित पुरुषों की शिकायतें आती थीं, लेकिन अब कई नई शिकायतों का दौर भी चल पड़ा है। कोई शादी न करने की बात, कोई सहमति से संबंध बनाने के बाद रेप में फंसाने की धमकी की शिकायत लेकर आता है।

शहर में ऐसी संस्था चला रहे दामन संस्था के अध्यक्ष अनुपम दुबे ने कहा कि शहर में विषाक्त महिलावाद उपजा है, जो पुरुषों को परेशान कर रहा है। हर पुरुष गलत नहीं होता, लेकिन सबको एक नजर से ही देखा जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था में शिकायत करने वाले पुुरुषों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पहले जहां महीने में चार पांच केस ही आते थे, अब संख्या बढ़कर 15-20 हो गई है। गूगल पर सर्च करो तो सैकड़ों वेबसाइट मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed