{"_id":"621364748b088d11f25bb21b","slug":"girl-died-in-road-accident-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 21 Feb 2022 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:50 PM IST
सार
फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव से खीमसेपुर बहेलिया नगला निवासी सुनील कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री नीलम सड़क के किनारे खेल रही थी। तभी बेवर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने बच्ची को टक्कर मारकर कुचल दिया।
विज्ञापन
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पिता सुनील व माता रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के 1 पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सुनील मजदूरी करता है।
विज्ञापन