फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl complaint in police station against a doctor and 10 others accusing them of molesting her

किशोरी ने 1 डॉक्टर और दस अन्य लोगों पर लगाए ये आरोप

Sat, 28 Jul 2018 06:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jul 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
girl complaint in police station against a doctor and 10 others accusing them of molesting her
डेमो पिक
यूपी के कानपुर महानगर में एक किशोरी ने एक डॉक्टर और दस अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि वह उन्नाव जिले के एक सरकारी अस्पताल में संविदा पर फार्मेसिस्ट रही है।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उन्नाव जिले में तैनाती के दौरान आरोपी  ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतेें की थीं। इस मामले में उसने उन्नाव के एक थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। गवाह का नाम भी दिया था। बकौल युवती आरोपी पक्ष ने उसके गवाह के खिलाफ साजिश के तहत मारपीट और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब मजबूरी में उसे आरोपी पक्ष से समझौता करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उन्नाव से कानपुर अपना तबादला करा लिया। युवती के मुताबिक अब आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसका  आपत्तिजनक फोटो फेसबुक, और वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दिया। इसका पता चलने पर वह पिता के साथ घटना की रिपोर्ट लिखाने बर्रा थाने गई, तो पुलिस ने जांच का बहाना बनाकर टरका दिया। बृहस्पतिवार को उसके पिता  एडीजी से मिले। एडीजी ने थानेदार को मामले की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed