{"_id":"5b39ec454f1c1b634d8b9a96","slug":"girl-committed-suicide-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पिता ने कही ये बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, पिता ने कही ये बात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:24 PM IST
सार
पिता ने गांव के ही एक अधेड़ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
एसओ बोले, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में छेड़छाड़ से परेशान कक्षा नौ की छात्रा ने रविवार शाम चार बजे रायबरेली - कानपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने गांव के ही एक अधेड़ की हरकतों से परेशान होकर आत्महत्या करने की तहरीर बीघापुर थाने में दी है। पुलिस घटना की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बीघापुर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा रविवार दोपहर बिना बताए घर से चली गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए।
शाम करीब चार बजे गांव से लगभग ढाई किमी दूर कैंची मोड़ रेलवे क्रासिंग पर लोगों से एक किशोरी के रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की घटना पता चली। इस पर पिता और मां बीघापुर थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त बेटी के रूप में की।
छात्रा के पिता ने बताया कि गांव का करीब 50 साल का व्यक्ति अक्सर बेटी से छेड़छाड़ करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। छात्रा तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बीघापुर एसओ मनोज मिश्रा ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।