फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl committed suicide due to short height

छोटे कद से परेशान रिमी ने मौत को लगाया गले, पिता बोला 'वो अक्सर ये बात कहती थी'

Wed, 18 Jul 2018 07:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Jul 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Girl committed suicide due to short height
डेमो
घटना यूपी के बांदा जिले से देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा गांव की है। रिमी खरे (20) पुत्री सतीश खरे ने मंगलवार की रात घर में अटारी के ऊपर खपरैल से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। खाना खाने के लिए बुलाने गई मां कमलेश ने शव लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता मुंबई में सिलाई का काम करता है। हालांकि इन दिनों वह घर में आया हुआ था। पिता ने बताया कि रिमी ने हाल ही में बांदा महिला डिग्री कालेज में एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह पढ़ने में होशियार थी। उसकी एक और छोटी बहन है।
विज्ञापन

 

पिता के मुताबिक रिमी अपने छोटे कद को लेकर क्षुब्ध रहती थी

Girl committed suicide due to short height
डेमो
पिता के मुताबिक रिमी अपने छोटे (नाटे) कद को लेकर क्षुब्ध और परेशान रहती थी। अक्सर वह यह बात कहती भी थी। मां कमलेश गांव के ही स्कूल में शिक्षामित्र है। रिमी के इस कदम से घर ही नहीं आसपास के लोग भी सदमें में हैं।

लोगों का कहना है कि रिमी बहुत ही होनहार लड़की थी। लोगों का कहना है कि भरोसा नहीं हो रहा है रिमी अब हमारे बीच नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का है। जांच की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed