{"_id":"5cd9af18bdec22077e09b286","slug":"girl-brutally-murdered-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः किशोरी की गला दबाकर हत्या, देर रात हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः किशोरी की गला दबाकर हत्या, देर रात हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी
Mon, 13 May 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में देर रात एक किशोरी की दर्दनाक हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शाम करीब पांच बजे से लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोरी के कपड़े अस्त व्यस्त मिलने से दुष्कर्म की आशंका जाहिर की जा रही है। चेहरे व शरीर पर मिट्टी मिलने से संभावना है कि किशोरी ने हत्यारों के साथ खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष भी किया। पुलिस को गले में एक जगह गहरा जख्म भी मिला है। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शाम करीब पांच बजे घर से जानवरों के लिए घास लेने निकली थी। घर जाते समय छोटे भाई ने खेत में बहन का शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन और गांव के लोग मौके पर जुट गए। कोतवाली पुलिस और फिर सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए। आशंका है कि खेत जाने से पहले ही किसी ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।
विज्ञापन
किशोरी ने कक्षा नौ की परीक्षा इसी वर्ष पास की थी। किशोरी के पांच भाई और तीन बहने हैं। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले किशोरी का हत्यारों के साथ संघर्ष भी हुआ। हालांकि पुलिस गला दबाकर हत्या की बात कह रही है दुष्कर्म की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टाल रही है। सीओ सिटी ने बताया कि किशोरी की हत्या गला दबाकर किए जाने की आशंका है। गले पर चोट और कसे जाने के निशान मिले हैं।