{"_id":"5d24def58ebc3e6cca5d815f","slug":"girl-brutally-murdered-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर के बाहर से अगवा कर मासूम को दी दर्दनाक मौत, बोरे में बंद मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर के बाहर से अगवा कर मासूम को दी दर्दनाक मौत, बोरे में बंद मिली लाश, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 10 Jul 2019 12:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:08 AM IST
ग्रामीणों की पिटाई से घायल मासूम की हत्या का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर में एक गांव में मंगलवार को घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। शव बोरे में मुहल्ले के ही एक शख्स के घर में मिला। मां ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मार डालने की आशंका जताई है। लोगों को आरोपी को पकड़ कर पीटा और पुलिस ने सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार का मुखिया मुंबई में सिलाई का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। आठ साल की बच्ची तीन बहन और दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। मां ने बताया कि शाम छह बजे तक उसने बेटी को घर के बाहर बच्चों के साथ खेलते देखा था। उसके बाद बेटी लापता हो गई। बच्चों से पता चला कि बेटी को मुहल्ले का ही फारुख अपने साथ ले गया था।

वह दो बार फारुख के घर गई। फारुख ने कहा कि आपकी बेटी आई थी लेकिन चली गई। शक होने पर वह तीसरी बार फारुख के घर रात नौ बजे पहुंची। वहां फारुख की पत्नी व चार बच्चे भी थे। आनाकानी करने के दौरान ही एक बच्चा बोरे से टकराया तो चीख पड़ा। बोरे में शव होने का पता लगा तो फारुख भागने लगा। साथ गए लोगों ने उसे दबोचकर पीटना शुरू कर दिया।
फारुख की पत्नी व बच्चे मौके से खिसक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिटाई से अचेत आरोपी फारुख को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी तरफ बच्ची की मां को शक है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। बोरे में भरकर उसे फेंकने का प्लान था। इसी वजह से शव को बोरे में छिपाया गया था।

जिला अस्पताल में पहुंचे एसपी रमेश ने कहा कि एएसपी, सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। सीओ सिटी कपिलदेव मिश्रा का कहना है कि बच्ची की मां कोई रंजिश नहीं बता पा रही है। वह दुष्कर्म व हत्या की बात कह रही है। बच्ची का शव बोरे में मिला है।
आरोपी के नशे में होने की वजह से पूरा घटनाक्रम अभी नहीं खुल सका है। दुष्कर्म व हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। कहा जा रहा है कि आरोपी की पत्नी घटना के वक्त पड़ोसी के घर में थी। आरोपी व उसकी पत्नी प्रथम दृष्टया शक के दायरे में हैं।