फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl and boy Student suicide in Kanpur

पड़ोसी छात्र-छात्रा ने जान दी, गांव में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की चर्चा

Tue, 18 Feb 2020 12:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Feb 2020 12:26 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने सोमवार सुबह घर के अंदर मफलर से फांसी लगाई।

विज्ञापन
girl and boy Student suicide in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी छात्र-छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने सोमवार सुबह घर के अंदर मफलर से फांसी लगाई। इसके बाद पड़ोसी छात्रा ने शाम को घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस की छानबीन में प्रेम प्रसंग में जाने देने की बात सामने आ रही है। हालांकि दोनों के परिजनों ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


रसूलाबाद के एक गांव में इंटरमीडिएट के छात्र ने सोमवार सुबह घर के अंदर मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक घर का इकलौता बेटा था। उसका शव लटकते देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन परीक्षा के तनाव के कारण आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वह औरैया के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। 18 फरवरी को उसका पेपर था। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शाम चार बजे पड़ोस में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा बनाकर छत के कुंडे से फांसी लगा ली। उसका शव लटकता देख फुफेरी बहन ने उसकी मां को जानकारी दी। इसके बाद शव नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन


परिजन एंबुलेंस के लिए फोन करते रहे। काफी देर तक एंबुलेंस न आने पर बाइक से लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा भी औरैया में छात्र के साथ कॉलेज में पढ़ती थी। आत्महत्या करने के बाद गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा होती रही। जांच के लिए सीओ रामशरण सिंह व प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय पहुंचे। प्रेम प्रसंग की बात सामने आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूलाबाद में छात्र व पड़ोसी छात्रा के आत्महत्या के मामले में जांच की जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। परिजनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। -अनुराग वत्स एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed