{"_id":"63ff2c7d91754ab94107a573","slug":"ghatampur-teacher-misdeed-with-student-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: टीचर ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, सदमे में है छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: टीचर ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, सदमे में है छात्रा
Wed, 01 Mar 2023 04:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:14 PM IST
सार
घाटमपुर के भीतरगांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भीतरगांव में किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टीचर ने कक्षा 8 की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद से किशोरी सदमे में है। बताया जा रहा है कि टीचर मंगलवार देर रात छात्रा को उसके घर से बाइक से तीन किमी दूर अपने घर ले आया और बुधवार सुबह तीन बजे घर छोड़ आया।
विज्ञापन
परिजन किशोरी को रात भर ढूंढते रहे। सुबह छात्रा घर पहुंची तो परिजनों को टीचर की करतूत बताई। बुधवार सुबह परिजनों ने बेटी से फोन कर बहाने से टीचर को बुलवाया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। साढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा भीतरगांव स्थित निजी स्कूल के टीचर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन