फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur: Salesman dies after falling from roof of liquor contract

घाटमपुर: सेल्समैन की शराब ठेके की छत से गिरकर मौत, अब तक सामने आई ये बात

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ghatampur: Salesman dies after falling from roof of liquor contract
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर में जहांगीराबाद गांव के अंग्रेजी शराब के ठेके के सेल्समैन की सोमवार की रात ठेके की छत से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ठेके के बाहर उसका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छत से गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पतारा कस्बा निवासी बिहारी लाल जायसवाल का बड़ा पुत्र गोविंद (35) जहांगीराबाद गांव के अंग्रेजी शराब ठेके में सेल्समैन था।
विज्ञापन


ठेके का कैंटीन संचालक परास गांव निवासी प्रदीप प्रजापति व गोविंद अक्सर ठेका बंद करने के बाद दुकान की छत पर ही सो जाते थे। प्रदीप ने बताया कि सोमवार रात दोनों ने अपने साथियों के साथ ठेके अंदर ही शराब पार्टी की थी। इसके बाद ठेका बंद कर वह दुकान की छत पर सोने चला गया। नशे में धुत्त गोविंद भी छत पर चढ़ आया। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह जागने पर नीचे उतरकर आया तो बाहर गोविंद का शव पड़ा था।
विज्ञापन

 

इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पतारा चौकी प्रभारी विनीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, इंस्पेक्टर एसके  सिंह ने बताया कि ठेके के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सोमवार की रात 12:20 बजे गोविंद छत से गिरता दिखाई दे रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे में धुत सेल्समैन को दिशा भ्रम हो गया और दूसरी ओर से नीचे उतरते समय छत से  नीचे आ गिरा। लगभग 20 मिनट तक तड़पता रहा। इसके बाद उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed