{"_id":"617e9b9c8bbd4d70070d49e1","slug":"ghatampur-midnight-police-raid-on-complaint-of-bjp-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: भाजपा विधायक की शिकायत पर आधी रात पुलिस का छापा, धड़ल्ले से चल रहा था अवैध खनन, जेसीबी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: भाजपा विधायक की शिकायत पर आधी रात पुलिस का छापा, धड़ल्ले से चल रहा था अवैध खनन, जेसीबी पकड़ी
Sun, 31 Oct 2021 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:20 PM IST
सार
खनन निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को खनन स्थल का निरीक्षण किया है। राजस्व टीम द्वारा स्थल की वास्तविकता की जांच कराकर अवैध खनन भूमि का रकबा व अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में पांडु नदी किनारे किया गया अवैध खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध खनन करने वाली जेसीबी की आवाज रात के सन्नाटे में दूर-दूर तक सुनाई देती हैं। पर यह आवाज साढ़ पुलिस और खनन विभाग के कानों पर नहीं जा पाती। तभी तो शनिवार रात जेसीबी लगाकर किए जा रहे अवैध खनन को ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सांगा ने एसडीएम नर्वल व खनन निरीक्षक को फोन कर जानकारी दी।
जिसके बाद साढ़ पुलिस खनन स्थल पहुंची और मौके से सिर्फ एक जेसीबी बरामद कर पायी। हालांकि जहां खनन किया जा रहा था वहां पर मजदूरों के माध्यम से खनन की अनुमति भी है। पर माफिया जेसीबी लगाकर खनन करा रहा था। नर्वल एसडीएम अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि साढ़ थाना के पांडु नदी किनारे चिरला गांव में मिट्टी खनन करने की जिलाधिकारी ने 6 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक अनुमति दी है।
लेकिन खनन मजदूर लगाकर करनी है पर खनन माफिया शुक्रवार रात को जेसीबी लगाकर खनन करा रहा था। जिसे साढ़ पुलिस ने छापा डालकर जेसीबी सीज कर दी थी। शनिवार को खनन करने वाले ने दूसरी जेसीबी मंगाकर फिर काम शुरू किया।
विज्ञापन
जिसमें विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा सूचना मिलते ही रात में साढ़ पुलिस द्वारा छापा डाला गया। मौके पर एक जेसीबी मिली है। साढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश मिलते ही मौके पर छापा डाला गया। बरामद जेसीबी के सीज की प्रक्रिया की जा रही है।

खनन निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को खनन स्थल का निरीक्षक किया है। राजस्व टीम द्वारा स्थल की वास्तविकता की जांच कराकर अवैध खनन भूमि का रकबा व अन्य विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। बताया प्राथमिक जांच के मुताबिक भूमिधरी जमीन में मजदूरों से निजी कार्य हेतु का परमीशन लिया गया था। लेकिन जेसीबी मशीन से डम्पर लगाकर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा था।
भाजपा सरकार में माफिया हावी नहीं हो सकते। जैसे ही ग्रामीणों द्वारा जेसीबी लगाकर अवैध खनन होने की सूचना मिली, एसडीएम नर्वल और खनन निरीक्षक को सूचित कर कार्यवाही करने का आदेश दिया। साढ़ इंस्पेक्टर की भूमिका के बारे में भी एसपी आउटर को अवगत कराया गया है।- अभिजीत सिंह सांगा विधायक, बिठूर विधानसभा