फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ghatampur and Baripal were sealed after receiving Corona positive case

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सील हुआ था घाटमपुर व बरीपाल, पुलिस ने ड्रोन कैमरे से कराई निगरानी

Wed, 08 Apr 2020 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Apr 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Ghatampur and Baripal were sealed after receiving Corona positive case
बैरिकेडिंग लगा सील किए गए इलाके - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर और सजेती के बरीपाल कस्बे को रेड जोन घोषित करने के बाद सील कर दिया गया है। प्रशासन ने बुधवार को दोपहर बाद ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी कराई। इससे पूर्व पुलिस-प्रशासन और पालिका कर्मचारियों ने कस्बे में घूमकर माइक से लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। बिना वजह घूमते मिले लोगों को पुलिस ने खदेड़कर घरों के अंदर कर कराया।
विज्ञापन


एसडीएम वरुण कुमार की अगुवाई में ड्रोन कैमरे की टीम ने रेड जोन घोषित इलाके कटरा, हाफिजपुर, कजियाना, आछी मोहाल और शेखवाड़ा सहित अन्य मोहल्लों की निगरानी की। कई मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर दिखने पर इन्हें तत्काल हटाने के लिए कहा गया। टीम ने बरीपाल और सजेती कस्बे का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि कानपुर में तब्लीगी जमात के छह लोग कोरोना पॉजीटिव मिले थे। इनमें चार लोग दिल्ली और गुजरात के रहने वाले हैं, एक ईरान और एक अफगानिस्तान का रहने वाला है। ये सजेती के बरीपाल, कानपुर देहात के गजनेर और सैंथा और बाबूपुरवा समेत अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में रहे थे। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद इन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 15 संदिग्धों को पकड़ किया था पुलिस के हवाले
कानपुर के घाटमपुर इलाके में 6 फरवरी को सजेती थानाक्षेत्र के गुजेला गांव में संदिग्ध युवकों को घूमते देख सनसनी फैली थी। गांववालों ने 15 युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे जमात के लोग हैं और धर्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए निकले हैं।

उन्होंने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन का अनुमति पत्र भी पुलिस को दिखाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको थाने से छोड़ दिया था। पकड़ेे गए युवकों में जगतपुरी दिल्ली निवासी अब्दुल अजीम, शाहिल अंसारी, आमीर, मो.आलम, मो.आरिफ और कृष्णा नगर दिल्ली निवासी शाहिद अंसारी आदि थे। पुलिस के मुताबिक सभी के पास उनके आधार कार्ड और पहचान संबंधी अन्य कागजात मिले थे, जो जांच में सही पाए गए थे।

युवकों ने बताया था कि जमात के 16 लोग हमीरपुर के बाद घाटमपुर आए हैं। कुछ गुजेला गांव में रुक गए थे जबकि, कुछ घाटमपुर पहुंच गए थे। लेकिन, जब उनको सजेती थाने में साथियों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी तो जमात के शेष सदस्य सजेती पहुंच गए थे वहां सभी को थाने से ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed