फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   get grade in bsc practical

बीएससी के प्रैक्टिकल में अब ग्रेड मिलेगा

Mon, 06 Jul 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
 get grade in bsc practical
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में अब बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्रैक्टिकल में नंबर नहीं बल्कि ग्रेड दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब नंबर के बजाय ग्रेड मिलेंगे। प्रैक्टिकल में नंबरों की हेराफेरी की शिकायतों के चलते रविवार को यूनिवर्सिटी की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


औपचारिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव को एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही यह व्यवस्था इसी सत्र (2015-16) से लागू कर दी जाएगी। बैठक में बीएड और एमएड के नए कोर्सों को भी मंजूरी मिली है। इसके अलावा एमएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई अब सेमेस्टर सिस्टम से होगी। पढ़ाई को चार सेमेस्टर में बांटा गया है। छह महीने का एक सेमेस्टर होगा, जिसके बाद परीक्षा होगी।
विज्ञापन


बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जुलोजी और बॉटनी के प्रैक्टिकल होते हैं। अभी तक इन प्रैक्टिकलों में नंबर देने की व्यवस्था थी लेकिन अब ग्रेड दिया जाएगा। हालांकि बीएससी तृतीय वर्ष में नंबर ही मिलेंगे। पहले और दूसरे साल के प्रैक्टिकल ग्रेड को फाइनल ईयर के नंबरों में नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम और द्वितीय वर्ष की थ्योरी के नंबर, तीसरे साल की थ्योरी और प्रैक्टिकल के नंबर जोड़े जाएंगे। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता में हुई बैठक में थीसिस जमा करने से वंचित 67 स्टूडेंटों की थीसिस जल्द जमा कराने पर भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed