{"_id":"611816f18ebc3ee07b4d7587","slug":"get-cleaning-done-in-flood-affected-areas-akbarpur-news-knp6462936139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ग्रस्त इलाकों में कराएं सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ग्रस्त इलाकों में कराएं सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिला पंचायत की बैठक शनिवार को माती कार्यालय में हुई। इस दौरान बाढ़ग्रस्त इलाकों मेें साफ-सफाई कराने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने डीपीआरओ को कर्मचारी भेज गांवों में सफाई कराने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष नीरज रानी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने शिकायत करते हुए कहा कि जनपद के अधिकारी समस्याओं के प्रति उदासीन बने रहते हैं।
फोन करने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। सदस्यों ने पिछले दिनों यमुना में आई बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों को सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही जगह जगह गंदगी व जलभराव की समस्या का हल निकालने की मांग की गई। अध्यक्ष ने कहा कि डीपीआरओ कर्मियों को भेजकर गंदगी की सफाई कराएं। जिससे संक्रामक बीमारियां न फैलने पाएं।
विज्ञापन
सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि सभी अधिकारी सदस्यों के प्रश्न का निवारण करें। बैठक मेें जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने समस्याओं को लेकर अपनी-अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। जिनमें सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, आवास योजना सहित अन्य शिकायतें रही।
इस मौके पर सीडीओ सौम्या पांडेय, सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, जालौन गरौठा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन आदि उपस्थित रहे।