फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gav ki sarkaar ke liye17154 namankan

गांव की सरकार के लिए 17154 नामांकन

Mon, 19 Apr 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
gav ki sarkaar ke liye17154 namankan
बांदा। गांव की सरकार के लिए ग्राम प्रधान के 469 पदों के लिए सबसे ज्यादा 7158 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। सबसे ज्यादा मारामारी भी ग्राम प्रधान पद के लिए ही मची हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ग्राम पंचायत सदस्यों के 6153 पदों के लिए 5968 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के 30 पदों के लिए 723 और क्षेत्र पंचायत के 750 वार्डों के लिए 3305 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए हैं। कुल मिलाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के लिए कुल 7402 पदों पर 17154 नामांकनपत्र दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन
ब्लाक वार्ड नामांकन
बड़ोखर 14,15,16,17 134
महुआ 18,19,20,21 59
बबेरू 5,6,7,8 92
कमासिन 1,2,3,4 76
जसपुरा 12,13 47
बिसंडा 27,28,29,30 83
तिंदवारी 9,10,11 67
नरैनी 22,23,24,25,26 165
प्रधान पद के नामांकन
ब्लाक प्रधान नामांकन
बड़ोखर खुर्द 58 809
महुआ 75 1300
बबेरू 61 864
कमासिन 55 801
जसपुरा 32 440
बिसंडा 49 930
तिंदवारी 56 712
नरैनी 83 1302
योग 469 7,158
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन
ब्लाक वार्ड नामांकन
बड़ोखर 97 503
महुआ 105 339
बबेरू 100 416
कमासिन 86 367
जसपुरा 53 316
बिसंडा 92 393
तिंदवारी 88 439
नरैनी 129 532
एएमआईएम प्रत्याशियों का नामांकन
बांदा। एएमआईएम ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 24 (नरैनी तृतीय) से रशीद आजाद सिद्दीकी व वार्ड 29 से बबलू खां उर्फ राहत अली को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों ने नामांकनपत्र दाखिल कर दिए हैं। जिलाध्यक्ष वाजिद अली सहित मो. जुनैद, सगीर उल्ला खां, मौलाना शमीमुद्दीन, इम्तेयाज, इब्राहीम, नुसरत खां, शीबू, मो. तौसीफ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed