{"_id":"5d96454a8ebc3e015e1b6cb9","slug":"gaushala-will-be-built-on-auraiya-marg-at-a-cost-of-two-and-a-half-crores-kanpur-news-knp5175616192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ की लागत से बनेगी औरैया मार्ग पर गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई करोड़ की लागत से बनेगी औरैया मार्ग पर गोशाला
विज्ञापन
कान्हा गौशाला का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : ORAI
जालौन। लोगों के लिए परेशानी का सबब बने अन्ना जानवरों की रोकथाम के लिए औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर 4 के पास प्रस्तावित ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली कान्हा पशु गोशाला के निर्माण के लिए नगर पालिका ने एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा। एसडीएम ने मौके पर जाकर गोशाला के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया।
वर्तमान में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर किसान, वाहन चालक व आम नागरिक परेशान हैं। सरकार इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए गोशालाओं का निर्माण कराकर उनमें पशुओं को रखने की योजना बनाई गई। नगर पालिका की ओर से औरैया मार्ग पर गाटा संख्या में अन्ना जानवरों के लिए गोशाला का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसमें लगभग ढाई करोड़ की लागत आएगी।
नगर पालिका के ईओ डीडी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित स्थल पर कान्हा गोशाला के निर्माण में आने वाली लागत का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। ईओ ने बताया कान्हा गोशाला में 500 से अधिक पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने गुरुवार को मौके पर जाकर गोशाला की प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अन्ना जानवरों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में गोशाला का अतिशीघ्र निर्माण कराया जाना सम्मलित है। कान्हा गोशाला के निर्माण के लिए नगर पालिका की ओर से एस्टीमेट भेज दिया गया है। जैसे ही धनराशि आती है गोशाला का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।