फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gastroenteritis patients increase in kanpur

धूप कर रही बीमार: कानपुर में बढ़े गेस्ट्रोइंटाइटिस के मरीज, गुर्दा और सांस के रोगियों को दिक्कत, इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 29 Mar 2022 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Mar 2022 01:30 PM IST
सार

शहर में अचानक बढ़ी गर्मी और तेज धूप लोगों का बीमार बना रही है। डायरिया, फीवर के बाद गेस्ट्रोइंटाइटिस के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टर्स के मुताबिक गर्मी जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है। इसके मरीज भी उसी हिसाब से बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gastroenteritis patients increase in  kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धूप के अचानक तेज हो जाने से डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस (आंत और पेट में जलन) के रोगी बढ़ गए हैं। बिना पानी पीकर देर तक धूप में रहने से लोगों को बेहोशी आ जा रही है। सोमवार को हैलट ओपीडी में तीन रोगी बेहोशी की हालत में लाए गए। डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस हो जाने से गुर्दा रोगियों की समस्या बढ़ जा रही है। धूप लगने की शिकायत लेकर भी अच्छी-खासी संख्या में रोगी आए। रोगियों में मुंह सूखने, शरीर में जलन होने आदि लक्षण रहे हैं।

विज्ञापन


गंभीर रोगियों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। तीन रोगियों की डायलिसिस की जा रही है। इन रोगियों के खून में सीरम क्रेटेनिन छह पहुंच गया है। डायरिया के रोगियों के शरीर में नमक और पानी की कमी हो जा रही है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि उनकी ओपीडी में ढाई सौ रोगी आए। 

विज्ञापन

इसके अलावा मेडिसिन की दूसरी ओपीडी में भी रोगियों की लाइन लगी रही। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि गर्मी की वजह से दिक्कत बढ़ी है। इसी तरह उर्सला और निजी अस्पतालों की ओपीडी में डायरिया गैस्ट्रोइंटाइटिस के रोगी अधिक रहे।

एहतियात
- ठंडे कमरे से अचानक बाहर न निकलें।
- पानी पीकर घर से बाहर धूप में निकलें।
- अधिक  देर तक बाहर रहना हो तो पानी पीते रहें।
- गुर्दा रोगी शरीर में पानी की कमी न होने दें।
- उल्टी-दस्त हो तो फौरन ओआरएस घोल पीना शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed