फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt

Kanpur: सराफा कारखाने में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, दो कारीगर झुलसे, उर्सला में भर्ती

Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Jul 2025 11:34 PM IST
सार

Kanpur News: सराफा कारखाने में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। जिससे दो कारीगर झुलस गए। घटना बिरहाना रोड की तंग गली में हुई।

विज्ञापन
Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt
सराफा कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिरहाना रोड स्थित सराफा कारखाने में शनिवार की शाम एलपीजी गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो कारीगर गंभीर रूप से झुलस गए। लपटें देखकर चीख पुकार मच गई। क्षेत्रवासियों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कारीगरों और ऊपर फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला। तंग गली में दमकल की गाड़ियां न पहुंचने पर पाइप से पानी डालकर आग बुझाई गई। इसमें दो गाड़ियों को करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बिरहाना रोड पर सुरेश शर्मा का सराफा का कारखाना है। यहां अगल बगल की दुकानों में भी सोने और चांदी के आभूषण बनाए जाते हैं। शनिवार की शाम करीब पौने सात बजे पश्चिम बंगाल का सर्वेश और मयंक काम कर रहे थे। अचानक एलपीजी गैस सिलिंडर में रिसाव हुआ। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन

Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt
सराफा कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं। सिलिंडर के धमाके से आसपास के लोग बाहर निकल आए। इसमें दो कारीगर झुलस गए। इन्हें उर्सला अस्पताल ले गए। पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह, कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए। लाटूश रोड फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तंज गली होने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़िया अंदर नहीं जा सकीं। बड़े वाले पाइप लगाकर पानी गली में पहुंचाया गया। क्षेत्र के लोगों ने भी पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

Gas cylinder exploded in a bullion factory, chaos, two artisans burnt
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ऊपर फंसे लोगों को आसानी से निकाल लिया गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर फटने से आग लगी है। इसकी जांच कराई जा रही है। बिरहाना रोड पर कई कारखाने बिना मानक के चल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed