{"_id":"5fd7a333853d0f3cf432e851","slug":"gangster-sablu-arrested-from-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-2 गैंग का शातिर बदमाश सबलू गिरफ्तार, शाहिद पिच्चा नहीं आ रहा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-2 गैंग का शातिर बदमाश सबलू गिरफ्तार, शाहिद पिच्चा नहीं आ रहा हाथ
Mon, 14 Dec 2020 11:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में डी-2 गैंग के शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को बजरिया पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक किलो चरस भी बरामद हुई। पुलिस को देखकर सबलू ने भागने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रहा।
वहीं बजरिया का ही हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। दरअसल उसको कुछ पुलिसकर्मियों ने शह दे रखी है। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सबलू पर दो हत्याओं, हत्या के प्रयास समेत डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं। वो टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है।
रविवार को वो घोसियाना मोहल्ला निवासी एक दोस्त से मिलने आया था, तभी उसको पकड़ा गया। पिछले साल उसने एक कारोबारी पर जानलेवा हमला भी किया था। पुलिस ने सबलू को जेल भेज दिया। बजरिया से ही शाहिद पिच्चा नाम का शातिर अपराधी काफी समय से फरार चल रहा है।
विज्ञापन
उसको कुछ पुलिसकर्मियों व कथित पत्रकारों ने शह दे रखी है। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। हालांकि एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि शाहिद की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द उसको भी जेल भेजा जाएगा।