{"_id":"5f9eb69aabe4d3303f096c88","slug":"gangster-pappu-bajpai-murder-case-police-inspector-shoots-gangster-with-government-pistol-confesses-in-interrogation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर पप्पू बाजपेई हत्याकांड: जुआ लूटने के विवाद में दरोगा ने सरकारी पिस्टल से मारी थी गैंगस्टर को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर पप्पू बाजपेई हत्याकांड: जुआ लूटने के विवाद में दरोगा ने सरकारी पिस्टल से मारी थी गैंगस्टर को गोली
Sun, 01 Nov 2020 06:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Nov 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
घाटमपुर हत्याकांड में जेल गया दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर के भदरस गांव में गैंगस्टर पप्पू बाजपेई (45) की हत्या दरोगा प्रेमवीर सिंह ने सरकारी पिस्टल (9 एमएम) से गोली मारकर की थी। मौके से बरामद हुए खोखे और दरोगा की पिस्टल की जांच में इस बात की पुष्टि हुई है। रविवार को दरोगा समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
दो आरोपियों पर साजिश मेें शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा पुलिस की पूछताछ में भी दरोगा ने अपना जुर्म कबूल किया है। हालांकि अफसर अभी यह खुलकर नहीं बोल रहे हैं कि हत्याकांड के पीछे की वजह पुलिस की वसूली है। भदरस गांव में शुक्रवार शाम जुएं की फड़ चल रही थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर थाने में तैनात दरोगा प्रेमवीर सिंह यादव व सिपाही दीपांशु सादे कपड़ों में वहां पहुंचे थे। सभी जुआरी भागने लगे लेकिन पप्पू वहीं रह गया। आरोप है कि रुपये लूटने के विरोध में दोनों में विवाद हुआ और दरोगा ने पप्पू के सीने में पिस्टल से गोली दाग दी।
पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बाद शनिवार रात को दरोगा को गिरफ्तार किया था। नामजद आरोपी वीरेंद्र व बड़का को भी गिरफ्तार किया। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों दुर्गा सिंह और विशंभर सिंह की तलाश की जा रही है।
घाटमपुर हत्याकांड का कोई आरोपी बख्शा नही जाएगा: स्वतंत्र देव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि घाटमपुर हत्याकांड के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस दिशा में कड़ी कार्रवाई कर रही है। वह रविवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे अरविंद सचान के निधन पर उनके आवास विकास, केशव वाटिका स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।