{"_id":"5b995b5d867a557ebd687415","slug":"gangrape-with-eleventh-class-schoolgirl","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमाने के बहाने छात्रा को ले गया घर, पहले से मौजूद थे 2 लड़के, चारों ने पार कर दी हैवानियत की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमाने के बहाने छात्रा को ले गया घर, पहले से मौजूद थे 2 लड़के, चारों ने पार कर दी हैवानियत की हदें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में बिधनू में बुधवार को 11वीं की छात्रा से नाबालिग दोस्त ने तीन साथियों संग मिलकर गैंगरेप किया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के कॉलेज में 12वीं में पढ़ने वाले छात्र से दोस्ती थी।
छात्रा के मुताबिक बुधवार दोपहर 12 बजे छुट्टी के बाद कॉलेज से बाहर निकली तो दोस्त ने घूमने चलने की बात कही। उसका साथी सुंदर नगर निवासी शुभम सिंह बाइक लेकर आया था। उसके मना करने के बावजूद वह उसे बाइक से लेकर सुंदर नगर के गौरव विश्वकर्मा के घर ले गया। वहां गौरव और मोहल्ले में ही रहने वाला उसका साथी अश्वनी विश्वकर्मा पहले से मौजूद थे।
घर के अंदर पहुंचने पर चारों ने उसेे दबोच लिया और रेप किया। बाद में बेसुध हालत में उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। एसओ संजीव चौहान का कहना है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज करके छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।