{"_id":"5b1d3a1d4f1c1b13358b5e34","slug":"gangrape-in-auraiya-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों ने घिनौने कृत्य को दिया अंजाम, घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों ने घिनौने कृत्य को दिया अंजाम, घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 10 Jun 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को उसके घर में राइफल से डरा धमकाकर चार दरिंदों ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस अधीक्षक नागेश्वर सिंह ने कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र की गांव निवासी पीड़ित महिला ने रविवार को एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि गांव के ही चार लोग नौ जून की देर रात उसके घर में घुस आए। सभी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। बताया कि दरवाजे पर पहुंचते ही एक व्यक्ति ने उसके राइफल सटा दी और अंदर कमरे में ले गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग आ गए। आरोपियों ने पुलिस व अन्य किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि दबंगों ने उसे जातिसूचक गालियां भी दी। पीड़िता का आरोप है कि फोन पर घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी अजीतमल को रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में हैं। बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट होने की सूचना मिली थी। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।