{"_id":"5d56f3628ebc3e89e5668957","slug":"ganga-river-water-cross-danger-point-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रुखाबाद में गंगा उफान पर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी, तीन मकान बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रुखाबाद में गंगा उफान पर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा पानी, तीन मकान बहे
Sat, 17 Aug 2019 11:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंची गंगा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर के नजदीक 135.35 पर पहुंच गया है, जिससे किनारे के गांवों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। हरसिंहपुर कायस्थ को जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
शमशाबाद के गांव समैचीपुर चितार और भगवानपुर में कटान से तीन मकान बह गए हैं। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा उफान पर आ गई है। नरौरा बांध से एक लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, इसका असर शनिवार तक दिखेगा।
अभी गंगा का पानी ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, सुंदरपुर कटरी, तीसराम की मड़ैया, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, फुलहा, जटपुरा, मांझा, पट्टी भरखा, पट्टी जसूपुर, सवितापुर, नागल दुर्गू के पास पहुंच गया है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ को जाने वाले रास्ते में एक से दो फीट पानी बह रहा है।
विज्ञापन
इससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है। पानी और बढ़ा तो ऊगरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ का आवागमन बंद हो जाएगा। उधर, शमसाबाद क्षेत्र में 15 अगस्त की रात को कटान से भगवानपुर गांव में रहने वाले नरेश कुमार, रामसागर, रामगोपाल के कच्चे मकान गंगा की तेज धारा में बह गए। इन लोगों ने जल्दी-जल्दी अपना सामान मकान से बाहर निकाला। इन ग्रामीणों को पट्टे पर मिली 1-1 बीघा जमीन भी कटान की जद में आकर कट गई।