फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ganga river is polluted because of kanpur

गंगा किनारे बसे इस शहर ने किया नदी काे सबसे ज्यादा प्रदूषित

Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ganga river is polluted because of kanpur
डेमो
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय ‘एनवायरमेंटल इश्यू ऑफ गंगा रिवर’ था। मुख्य वक्ता गंगा टास्क फोर्स के कमांडिंग अफसर कर्नल एसपीएस संधु ने गंगा के प्रदूषण के लिए कनपुरियों को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गंगा को लोग मां मानते हुए भी प्रदूषित कर रहे हैं। सबसे ज्यादा कानपुर में ऐसा हो रहा है। लोग दीपक जलाकर गंगा में प्रवाहित करते हैं। मूर्तियों का विसर्जन करते हैं। यहां टेनरी, इंडस्ट्री का सारा गंदा पानी गंगा में ही छोड़ा जाता है। गंगा किनारे पॉलिथीन व चाय-कॉफी पीकर फेंके गए गिलास भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। सेना गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। हम लोगों ने सेना में ‘मुश्किल वक्त, कमांडो सख्त’ का नारा दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए पौधरोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि गंगा को प्रदूषित करने में हम सभी का बराबर का योगदान है। इसमें आस्था के कई कारण भी जिम्मेदार हैं। प्रो. नंदलाल ने कहा कि गंगा को सबसे अधिक दूषित केमिकल कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा गुप्ता ने किया। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. आरसी कटियार, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed