फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganga Dussehra-Bakrid, divers will be present on the ghats, no sacrifice will be done at public places

Kanpur: गंगा दशहरा-बकरीद पर चौकस व्यवस्था, घाटों पर रहेंगे गोताखोर, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

Sat, 15 Jun 2024 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Jun 2024 03:11 PM IST
सार

Kanpur News: मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए। ईदगाह व नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। जरूरत पड़ने पर दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी।

विज्ञापन
Ganga Dussehra-Bakrid, divers will be present on the ghats, no sacrifice will be done at public places
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद गंगा दशहरा और बकरीद के मद्देनजर शहर में चौकस व्यवस्था की गई है। निर्देश दिए गए कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

इस संबंध में मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक मंडल के सभी जिलाधिकारियों को हिदायत दी कि एक ही दिन पड़ने वाले दोनों पर्वों पर किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। गंगा घाटों पर बड़ी संख्या गोताखोरों की तैनाती का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात होंगे। त्योहार से पहले सभी धर्मों के धर्म गुरुओं से संवाद कर आपस में समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। बैठक के बाद मंडलायुक्त, डीएम और नगर आयुक्त ने घाटों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़े तो दो शिफ्ट में कराएं नमाज
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में सड़क पर नमाज नहीं होनी चाहिए। ईदगाह व नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। जरूरत पड़ने पर दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को फ्लैगमार्च करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed