{"_id":"633e822682253246f42ba1f1","slug":"gang-rape-by-taking-a-girl-hostage-in-mahoba-villagers-caught-one-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म: सुनसान इलाके में ले जाकर किया कुकृत्य, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म: सुनसान इलाके में ले जाकर किया कुकृत्य, एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
Thu, 06 Oct 2022 12:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:53 PM IST
सार
खन्ना थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे एक आरोपी को पकड़कर बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का मामला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महोबा जिले खन्ना थाना क्षेत्र के एक गांव में शौचक्रिया के लिए गई युवती को तीन लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पीड़िता के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ खन्ना थाने में तहरीर दी है। एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बुधवार की शाम करीब सात बजे शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी।
विज्ञापन
तभी गांव के अमृत सरोवर के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर पास में बने एक कमरे में ले गए। जहां तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भाग रहे एक आरोपी पकड़कर बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर मिली है और जांच कराई जा रही है। पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल महोबा भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।