फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang rape and murder of nurse in Unnao, case registered against four

यूपी: नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला, नौकरी के पहले दिन ही लगा दी थी नाइट शिफ्ट

Sat, 30 Apr 2022 06:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Apr 2022 06:50 PM IST
सार

उन्नाव जिले के एक नर्सिंग होम में नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव नर्सिंग होम की छत पर दीवार के सहारे सरिया में रस्सी से लटकता मिला। पुलिस ने मां की तहरीर पर संचालक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
Gang rape and murder of nurse in Unnao, case registered against four
शव को उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पहले दिन एक नर्सिंग होम में नर्स की नौकरी करने पहुंची 18 वर्षीय युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह नर्सिंग होम की छत पर दीवार के सहारे सरिया में शव लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। युवती की मां ने संचालक समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का शक जता रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुरवा में पांच दिन पहले किराए के भवन में न्यू जीवन नर्सिंग होम का संचालन शुरू हुआ था। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती इस नर्सिंगहोम में शुक्रवार को पहले दिन नर्स की नौकरी करने गई थी। शनिवार सुबह युवती का शव अस्पताल की छत में पीछे की ओर आरसीसी पिलर की सरिया से लटका मिला। शव देख सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन

Gang rape and murder of nurse in Unnao, case registered against four
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सीओ विक्रमाजीत सिंह व कोतवाल बृजेंद्र नाथ शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उधर बेटी का शव लटका मिलने की सूचना पर पहुंची मां बदहवास हो गई। उसने नर्सिंग होम संचालक बांगरमऊ निवासी नूरआलम, चांद आलम, अनिल कुमार व एक अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का शक जता पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gang rape and murder of nurse in Unnao, case registered against four
नर्सिंग हाेम - फोटो : अमर उजाला

पहले ही दिन लगाई थी नाइट ड्यूटी
मृतका की मां का आरोप है कि ड्यूटी ज्वाइन करने के पहले दिन ही नर्सिंग होम संचालक द्वारा बेटी की रात में ड्यूटी लगा दी गई थी। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी करने के लिए घर से निकली थी, जिस समय वह निकली थी, नौकरी मिलने से बेहद खुश थी। अचानक शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। उसने हैवानियत के बाद बेटी की हत्या किए जाने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि मृतका के पिता की सात वर्ष पहले मृत्यु हो गर्ई थी। मृतका आठ बहनों में चौथे नंबर की थी। तीन बहनों का विवाह हो चुका है। मृतका की मां के अनुसार उसके कोई बेटा न होने से परिवार का खर्च व बहनों कीं परवरिश के लिए उसकी इस बेटी ने नौकरी की शुरुआत की थी। उसे क्या पता था कि बेटी को इतनी दर्दनाक मौत दे दी जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, एएसपी ने कहा कि युवती की हत्या के मामले में मां की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed