फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gang misdeed victim hanged herself because she did not get justice

यूपी: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर तानों से क्षुब्ध होकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने लगाई फांसी

Sat, 07 Dec 2019 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Dec 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Gang misdeed victim hanged herself because she did not get justice
दुष्कर्म पीड़िता के फांसी लगाने के बाद गांव पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता की मौत से देश में उठा आक्रोश का माहौल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कानपुर में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


कानपुर के बिल्हौर में रिपोर्ट दर्ज करने के 22 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और उनके तानों से तंग आकर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी (16) ने शुक्रवार रात चौबेपुर के एक गांव में चचेरी बहन के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। किशोरी आरोपियों से डरी-सहमी थी इसलिए परिजनों ने उसे घर से दूर चचेरी बहन के घर भेज दिया था। पीड़िता के खुदकुशी करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रूरा, कानपुर देहात के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा थी। 13 नवंबर की शाम गांव निवासी तीन युवक रिंकू, लाला व सनी ने उसको अगवा कर लिया। दो दिन तक बेहोशी की हालत में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर 16 नवंबर की शाम बदहवास हालत में उसे उसके घर के पास छोड़ दिया।

जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद रूरा पुलिस ने तीनों के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण व बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। एक भी आरोपी गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी सरेआम घूमते रहे और पीड़िता पर ताने मारते रहे। परिजनों के मुताबिक आरोपियों से तंग आकर उन्होंने 29 नवंबर को किशोरी को उसकी चचेरी बहन के पास चौबेपुर स्थित एक गांव में भेज दिया था। तब से वह वहीं रह रही थी।

शुक्रवार शाम किशोरी की चचेरी बहन व अन्य परिजन शिवली बाजार गए थे। रात को जब वह घर लौटे तो देखा कि कमरे में पीड़िता का शव फंदे से झूल रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौबेपुर एसओ राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रूरा पुलिस को इस संबंध में चौबेपुर पुलिस ने जानकारी दी। उसके बाद रूरा पुलिस ने आरोपी लाला व सनी को गिरफ्तार कर लिया जबकि रिंकू फरार है। 
 

पहले बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मजिस्ट्रेट के बयान के  बाद सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो व बंधक बनाने की धारा में एफआईआर तरमीम की गई। दो आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। 
अनुराग वत्स, एसपी, कानपुर देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed