फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang arrested who cheated in the name of job

Kanpur: क्राइम ब्रांच ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा, दो पीड़ित आए सामने

Thu, 04 Aug 2022 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 08:04 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करते हैं। अब तक दो पीड़ित भी सामने आ चुके हैं। युवकों ने पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
gang arrested who cheated in the name of job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। पिछले दो दिनों से तीन युवकों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। अलग-अलग विभागों में नौकरी लगवाने का शातिर झांसा देकर मोटी रकम वसूलते थे। हालांकि अभी तक तीनों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई नहीं की है। सिर्फ पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवाओं से ठगी करते हैं। अब तक दो पीड़ित भी सामने आ चुके हैं। युवकों ने पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच बुधवार को जानकारी मिली कि एक दरोगा सांठगांठ करने की फिराक में है। तभी पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


जिसके बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार को गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस खुलासा कर सकती है। एडीसीपी पश्चिम बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। नौकरी का झांसा देकर ठगी करने की आशंका है। सुबूत जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed