फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gagan murder case kanpur dehat

गगन हत्याकांडः रात दो बजे बहन के कमरे में युवक को देखकर भाइयों ने की थी हत्या

Sat, 11 May 2019 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
gagan murder case kanpur dehat
पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर थाना के दबौली गांव में बीते दिनों सड़क किनारे बेहोश मिले युवक की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर गांव के कोटेदार और उसके भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों फरार थे। तलाशी के बाद दोनों को पुलिस ने आरोपी व उनके पास से आलाकत्ल बरामद कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों ने युवक को बहन के कमरे में देख गुस्से में आकर युवक की हत्या की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


17 अप्रैल को मंगलपुर कस्बे के दबौली गांव निवासी गगन (20) पुत्र रामस्वरूप गांव के जंगबहादुर के घर के सामने बेहोशी की हालत में जख्मी मिला था। परिजन उसे उपचार के लिए अकबरपुर ले गये थे। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिसमें धारदार हथियार से उसकी पिटाई की बात सामने आई थी। पिता की तहरीर पर गांव के कोटेदार सहित उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

 

जीतू ने बताया- 17 अप्रैल रात 2 बजे गगन बहन के कमरे में घुस गया

बता दें कि 17 अप्रैल की शाम जंग बहादुर का पुत्र जीतू अपनी बहन के विवाह में काम कराने के लिए ले गया था। शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक मंगलपुर ने दोनों आरोपियों को परजनी नहरपुल से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह जीतू की निशानदेही पर उसके घर के शौचालय से खून से सना कन्छुला और प्रवेश की निशान देही पर उसके घर के पीछे गन्ने के खेत से सलवार कुर्ता, जिसने हल्दी तेल व एक खून से सना कपड़ा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में जीतू ने हत्या की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि 18 अप्रैल को बहन की बरात आनी थी। 17 अप्रैल रात 2 बजे गगन बहन के कमरे में घुस गया। तभी हम दोनों भाई वहां पहुंच गए। कमरे में उसको देख गुस्सा आ गया और वहां रखे लोहे का कंछुला से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। तभी भाई प्रवेश ने उसका मुंह दाब लिया और युवक के साथ और मारपीट की। 

घटना के बाद कुछ समझ न आने पर कपड़े में लगे खून को साफ करने के बाद उसे सड़क के किनारे फेंक दिया। थाना पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है। निरीक्षक मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि हत्या के मामले में दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर दोनों को जेल भेजा गया है। अभियुक्तों ने बहन के कमरे में देखने पर गुस्सा आने पर हत्या करने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed