फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Frustrated youth hanged for not meeting his friends in lockdown in kanpur

कानपुर: लॉकडाउन में अपने दोस्तों से न मिल पाने से हताश युवक ने फांसी लगा दी जान

Thu, 23 Apr 2020 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Frustrated youth hanged for not meeting his friends in lockdown in kanpur
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां लॉकडाउन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया भर में सबसे कारगर हथियार साबित हुआ है तो वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के कारण कई लोगों को परेशानियों को सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब घटनाक्रम कानपुर के गोविंद नगर थानांतर्गत दबौली इलाके में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां लॉकडाउन के कारण अपने दोस्तों से न मिल पाने से हताश होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मनोज भटनागर डिफेंस कर्मी हैं उनके चार बेटों में सबसे बड़ा बेटा आयुष (23) बीबीए पास है। गुरुवार को आयुष ने लॉकडाउन के कारण अपने दोस्तों से न मिल पाने से हताश हो छज्जे पर चादर से फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले के लोगों ने जब आयुष का शव पहली मंजिल के छज्जे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


इलाकाई लोगों ने घटना की सूचना मृतक के पिता को दी। मृतक के पिता ने बताया कि आयुष लॉकडाउन में अपने दोस्तों से मिलने जाने की जिद करता था। इस बात को लेकर अक्सर तनाव में रहता था। कई बार समझाने पर भी उसका तनाव कम न हुआ। आयुष के फांसी लगाने से मां मनीषा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed