{"_id":"5a2548654f1c1bc1678bf9c6","slug":"from-punjab-to-mongolia-in-etawah-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा महोत्सव में पंजाब से लेकर मंगोलिया तक का लगेगा तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा महोत्सव में पंजाब से लेकर मंगोलिया तक का लगेगा तड़का
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी के लिए उतरता सर्कस का सामान, सर्कस मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावाः जनपद प्रदर्शनी के मनोरंजन में चार चांद लगाने के लिए पंजाब के होशियारपुर से आए रेमन सर्कस ने दस्तक दे दी है। 12 दिसंबर से रेमन सर्कस शुरू हो जाएगा।
रेमन सर्कस के मालिक रजाकांत ने बताया कि रेमन सर्कस के आकर्षण का केन्द्र सर्कस में डबल हवाई क्रॉस झूला है। जिस पर विदेशी कलाकर तरह-तरह से करतब दिखाएंगे। बताया कि सर्कस में कुल 150 देशी-विदेशी महिला और पुरुष कलाकार हैं, जो दर्शकों के सामने एक से बढ़कर एक आइटम पेश करेंगे।
विज्ञापन
रेमन सर्कस के मालिक रजाकांत ने बताया कि रेमन सर्कस के आकर्षण का केन्द्र सर्कस में डबल हवाई क्रॉस झूला है। जिस पर विदेशी कलाकर तरह-तरह से करतब दिखाएंगे। बताया कि सर्कस में कुल 150 देशी-विदेशी महिला और पुरुष कलाकार हैं, जो दर्शकों के सामने एक से बढ़कर एक आइटम पेश करेंगे।
विज्ञापन
सर्कस का सामान
- फोटो : अमर उजाला
सर्कस में मंगोलिया के कलाकार के अलावा आस्ट्रेलियाई तोता और पामेेरियन डॉग भी है, जो सर्कस देखने आने वाले दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इटावा में फिर से आने के बारे में रेमन सर्कस के मालिक ने बताया कि इटावा के लोगों का पिछली बार जो प्यार मिला उसी के चलते फिर से आना संभव हुआ। हालांकि ग्वालियर में मेला शरू होने और अधिकारियों के दबाव के चलते उन्हें इटावा से जल्द लौटना पड़ा। पिछली साल हुई नोटबंदी से सर्कस पर कितना असर पड़ा इस पर मैनेजर ने बताया कि फर्क तो पड़ा था लेकिन जल्द ही भरपाई भी हो गई थी। इस बार जल्द आये हैं और उम्मीद है कि प्रदर्शनी में जब तक भीड़ उमड़ेगी तब तक सर्कस के शो शुरू हो जाएंगे।