फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   freight train engine fail on kanpur lucknow railway track

कानपुर लखनऊ रेलवे लाइन पर फेल हुआ मालगाड़ी का इंजन, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मार्ग

Mon, 03 Jun 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
freight train engine fail on kanpur lucknow railway track
मालगाड़ी का का इंजन फेल हुआ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर लखनऊ रेलवे ट्रैक पर सहजनी रेलवे क्रासिंग के निकट रेल मार्ग पर ऊंचाई पड़ने के कारण एक मालगाड़ी का इंजन सोमवार को फेल हो गया। जिससे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। फैजाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन लगाकर मालगाड़ी को मगरवार तक ले जाया गया। जिसके बाद डाउन रेल मार्ग खुला और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसके चलते गंगाघाट और कानपुर सेंट्रल के बीच कई ट्रेनें फंसी रही। सोमवार दोपहर करीब एक बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन से लखनऊ की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी गुजरी जो करीब 13 मिनट में सहजनी रेलवे क्रासिंग पहुंची लेकिन अचानक तकनीकी खराबी और रेल मार्ग पर ऊंचाई होने के कारण इंजन फे ल हो गया। जिसकी जानकारी चालक ने कंट्रोल को दी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक गंगाघाट के पास सूचना आई तो कानपुर से फै जाबाद की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर रोक कर उसके इंजन को निकाल कर सहजनी भेजा गया। जहां मालगाड़ी को खींच कर इंजन मगरवारा तक ले गए। करीब 2.15 बजे मालगाड़ी मगरवारा पहुंची और 2.25 बजे इंजन वापस गंगाघाट आया जिसे उसके कोच से लगाकर 2.30 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग चालू हो सका। इस बीच गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस, बाला मऊ पसैंजर को रोका गया जबकि गंगापुल पर पटना कोटा एक्सप्रेस व उसके पीछे जनसाधाराण, उद्योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेनें फं सी रही। रेलवे स्टेशन पर रूक-रूक कर लखनऊ की ओर रवाना हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed