फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Freight increased by 12 percent, price of these things will also increase

एक और झटका: 12 प्रतिशत तक बढ़ा मालभाड़ा, इन चीजों के दाम भी बढ़ेंगे, नई दरें एक अप्रैल से लागू

Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Apr 2022 11:21 PM IST
सार

आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयां प्रतिदिन के अनुसार बुकिंग करा रही हैं। वहीं कामर्शियल सिलिंडर के दाम भी 250 रुपये बढ़ने से महंगाई की मार पड़ेगी। होटलों, रेस्टोरेंट में खाना महंगा होगा। नमकीन भी महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
Freight increased by 12 percent,  price of these things will also increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहले से ही महंगाई के बोझ तले दबे लोगों को एक और झटका लगा है। डीजल के बढ़ते रेट और टोल टैक्स में बढ़ोतरी के बाद ट्रांसपोर्टरों ने एक अप्रैल से 12 प्रतिशत तक माल भाड़ा बढ़ा दिया है। ऐसे में आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा, किराना, दूध-ब्रेड, सब्जी के दाम बढ़ना तय है।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि ये चीजें पांच प्रतिशत तक महंगी हो सकती हैं। लोकल कंपनियों ने ब्रेड और टोस्ट के दाम में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी कर भी दी है। 10 वाली ब्रेड 15 रुपये की मिल रही है। 65 वाला टोस्ट का पैकेट 70 का हो गया है। माल भाड़ा बढ़ने से सबसे पहले असर आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़ा, सब्जी, किराना जैसी चीजों पर पड़ता है।
विज्ञापन


आए दिन डीजल के दाम बढ़ने से कारोबार में भी बदलाव आया है। पहले माल भाड़ा तीन-तीन महीने तक का बुक किया जाता था, अब एक-एक महीने के लिए बुक हो रहा है। आवश्यक सेवाओं से जुड़ी इकाइयां प्रतिदिन के अनुसार बुकिंग करा रही हैं। वहीं कामर्शियल सिलिंडर के दाम भी 250 रुपये बढ़ने से महंगाई की मार पड़ेगी। होटलों, रेस्टोरेंट में खाना महंगा होगा। नमकीन भी महंगी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed