फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Freedom fighters dependent family against giving value to 1936 SP GW Cole's grand son

अंग्रेज एसपी के नाती को अहमियत देने का विरोध, बोले- 1936 के 'एसपी जीडब्लू कोल' भी उन्हीं में से थे

Tue, 20 Nov 2018 07:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighters dependent family against giving value to 1936 SP GW Cole's grand son
इंग्लैंड से आए माइकल क्लेव, आजाद भवन में बैठक को संबोधित करते बॉबी दुबे
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार की बैठक मंगलवार को साहबगंज मोहल्ला स्थित शहीद क्रांतिकारी पं. रामनारायण आजाद के निवास पर हुई। इसमें सोमवार को ब्रिटिश शासनकाल के एसपी जीडब्लू कोल के नाती माइकल क्लेव को जिला प्रशासन द्वारा अहमियत देने पर विरोध जताया गया। 
विज्ञापन


क्रांतिकारी पं. रामनारायण आजाद के पौत्र बॉबी दुबे ने कहा कि ब्रिटिश शासनकाल में भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कई शहीदों ने कुर्बानियां दीं। अंग्रेजी हुकूमत के मातहतों ने भारतवासियों पर कई अत्याचार किए थे। वर्ष 1936 के एसपी जीडब्लू कोल भी उन्हीं में से थे। ऐसे में उनके नाती माइकल क्लेव को सोमवार को जिला प्रशासन ने अहमियत देकर शहीदों की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार इसकी घोर निंदा करता है। 
विज्ञापन


1936 में अंग्रेजों के बनाए गए स्मारकों की भारत में कोई आवश्यकता नहीं है। स्वतंत्रता सेनानी परिवार मांग करता है कि अंग्रेजों द्वारा स्थापित जीडब्लू कोल के स्मारक को हटाकर शहीदों की स्मारक बनाई जाए। सैय्यद अनवर नवी ने कहा कि जल्द ही संगठन इसको लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देगा। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित परिवार के जिलाध्यक्ष रीतेश शुक्ल, महामंत्री अरविंद शुक्ल, अक्षय कुमार, पंकज दुबे, अरविंद, रवींद्र अग्निहोत्री, प्रशांत दीक्षित, कुलभूषण श्रीवास्तव, ताजदार नवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed