{"_id":"59610caa4f1c1bb26d8b457a","slug":"fraud-with-physics-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT के फिजिक्स के प्रोफेसर के साथ हो गई गुगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT के फिजिक्स के प्रोफेसर के साथ हो गई गुगली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के रिटायर्ड प्रोफेसर एचसी वर्मा के नाम से ट्विटर अकाउंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में फिजिक्स को सरल तरीके से पढ़ाने के लिए प्रसिद्ध आईआईटी कानपुर से रिटायर्ड प्रो. एचसी वर्मा के साथ गुगली हो गई।
विज्ञापन
आईआईटी प्रोफेसर के नाम से बने फर्जी ट्विटर अकाउंट को फॉलो कर रहे आईएएस, आईपीएस
दरअसल, प्रोफेसर साहब के साथ फ्रॉड हो गया है। किसी ने उनके नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना लिया है। इस अकाउंट के जरिये लगातार अलग-अलग मुद्दों पर ट्वीट भी किए जा रहे हैं। कभी अरविंद केजरीवाल पर ट्विटर हैंडल से ट्रोल कसे जा रहे हैं तो कभी राहुल गांधी पर। कई ट्वीट मीडिया पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल को टैग किए जा रहै है इनके नाम से ट्विट
बड़ी संख्या में स्टूडेंटों ने अलग-अलग तरह के सामाजिक, राजनीतिक प्रश्न भी पूछे हैं। जिसमें विभिन्न इमोजी (कार्टून) का प्रयोग करते हुए जवाब दिया जा
रहा है। ट्विटर हैंडल पर अपडेट्स के साथ लोगों को रिप्लाई भी किया जा रहा है। प्रो. वर्मा के रिटायरमेंट पर एक ने पूछा कि क्या आपको भी जीएसटी समझ नहीं आया? इसपर प्रो. वर्मा के अकाउंट से जवाब दिया गया कि इसीलिए मैंने पहले ही रिटायरमेंट ले लिया।

एचसी वर्मा का फर्जी ट्विटर अकाउंट
प्रो. वर्मा के नाम पर बने इस अकाउंट पर 5056 फॉलोअर हैं। इनमें बड़ी संख्या में देशभर के आईएएस, आईपीएस, उद्योगपति, इंजीनियर, डॉक्टर और बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। प्रो. एचसी वर्मा को शनिवार को यह बात मालूम हुई तो वे हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर अकाउंट बंद कराने की बात कही। बोले, वे केवल फेसबुक यूज करते हैं। ट्विटर कौन चला रहा है इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है।
आप भी रहें सावधान
आजकल फेसबुक और ट्विटर पर फर्जी अकाउंट संचालित होना आम हो गया है। इसलिए आपको खुद सावधान रहना होगा। अगर आपकी फोटो या नाम से कोई फर्जी प्रोफाइल बनाता है तो तत्काल उसकी शिकायत संबंधित सोशल नेटवर्किंग कंपनी से करें। सेटिंग में जाकर आप उसे आसानी से डिलीट भी कर सकते हैं।
- प्रो. एचसी वर्मा का फर्जी ट्विटर अकाउंट हो रहा संचालित
- कई आईएएस, आईपीएस, राजनीतिक और बड़ी हस्तियां करती हैं फॉलो