फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fraud gang busted in the name of foreign currency

विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सस्ते में देते विदेशी करेंसी फिर करते थे ये काम

Fri, 31 Jul 2020 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 31 Jul 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud gang busted in the name of foreign currency
चकेरी पुलिस ने पकड़े टप्पेबाज - फोटो : amar ujala
विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शातिर गिरोह का खुलासा किया है। गैंग में चार महिलाएं व चार पुरुष हैं। इनमें चार आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के, दो बिहार के और दो मथुरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में इन्होंने चकेरी क्षेत्र में अपना ठिकाना बना रखा था। ये लोगों को कम दाम में विदेशी मुद्रा देने के नाम पर फांसते थे।
विज्ञापन


गड्डी में कुछ नोट तो सही होते लेकिन अंदर कोरे कागज होते थे। इंस्पेक्टर आरके गुप्ता के अनुसार कृष्णा नगर निवासी रिषभ गुप्ता ने बताया कि नौ जुलाई को कुछ युवकों ने उसे डॉलर की एक गड्डी दिखाई थी। उन्होंने गड्डी लेकर ढाई लाख रुपये देने की बात कही। रिषभ उनके झांसे में आ गया और ढाई लाख रुपये लेकर गड्डी ले ली।
विज्ञापन


 

जब उसने गड्डी देखी तो कुछ डॉलर को छोड़कर बाकी कागज थे। इस मामले का जिक्र उसने अपने दोस्त कृष्णा नगर निवासी दीपक भाटिया से किया। दीपक ने बताया कि 28 जुलाई को उनकी मोबाइल की दुकान में एक महिला ईयरफोन लेने आई थी। महिला ने 50 रियाल दिखाकर रुपये देने की बात कही। इसके बाद दोनों को शक हो गया कि कोई गिरोह सक्रिय है।

दोनों ने पुलिस को सूचना दी और रियाल खरीदने के बहाने महिला को बुलाया। महिला बृहस्पतिवार को अपने दो पुरुष साथियों के साथ रामादेवी चौराहे पहुंची तो पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रात को रामादेवी पुल के नीचे से पांच और लोगों को पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इनके पास से 13 हजार रुपये, रियाल व डॉलर समेत सात मोबाइल बरामद किए हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

ये आरोपी पकड़े गए
- गयासुद्दीन मूल निवासी पश्चिम बंगाल कालीबाड़ी चकेरी
- राबिया मूल निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल पता कालीबाड़ी
- मोहम्मद इस्लाम मूल निवासी पश्चिम बंगाल हाल पता कालीबाड़ी
- नीलू मूल निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल पता जाजमऊ चेक पोस्ट के पास
- अरमान खान मूल निवासी बिहार हाल पता कालीबाड़ी
- शबीना मूल निवासी पटना बिहार हाल पता कालीबाड़ी
- अब्दुल कादिर मूल निवासी मथुरा हाल पता जाजमऊ चेक पोस्ट के पास
- नर्गिस मूल निवासी मथुरा व हाल पता जाजमऊ चेक पोस्ट के पास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed