फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fraud case on public service center operator

जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी का केस

Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
fraud case on public service center operator
रसूलाबाद। डोमापुर टिपटिया गांव की एक महिला ने असालतगंज में जन सेवा केंद्र संचालक पर धोखाधड़ी कर 28500 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डोमापुर टिपटिया गांव की शशि देवी ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई और पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में पति की मौत होने पर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार रुपये मिले थे। अशिक्षित होने की वजह से उसे खाता संचालन की अधिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

इससे खाते में धन आने की जानकारी नहीं हो सकी। गांव के ही जनसेवा केंद्र का संचालन करने वाले दीपक उर्फ कुलदीप से 26 जून को खाते से एक हजार रुपये निकालने के लिए कहा। उसने कई बार अंगूठा लगवाने के बाद कहा कि सर्वर नहीं आ रहा है। दूसरे दिन महिला फिर जनसेवा केंद्र गई तो बताया खाते में केवल 35 सौ रुपये हैं और सब निकाल कर दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बैंक में पता किया तो जानकारी हुई कि सात बार में 32 हजार हजार रुपये खाते से निकाले गए हैं। इसमें सिर्फ 35 सौ महिला को दिए गए थे बाकी केंद्र संचालक ने हड़प लिए। एसपी के आदेश पर महिला की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बता दें कि इसी मामले में आरोपी को पकड़ कर पूछताछ करने में पिटाई का आरोप लगने पर असालतगंज चौकी इंचार्ज अनिलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया था। इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर एसपी के निर्देशानुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed