{"_id":"5c3b0339bdec223c5d7e1de6","slug":"fraud-accusations-on-administrative-officials-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: प्रशासनिक अधिकारियों से तंग आकर पानी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, लगाए ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: प्रशासनिक अधिकारियों से तंग आकर पानी टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, लगाए ये गंभीर आरोप
Sun, 13 Jan 2019 03:18 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ा देशराज
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में रविवार को देशराज नाम का एक व्यक्ति माधौगंज कस्बे में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसे देख क्षेत्रीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। यहां बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रहुला निवासी देशराज ने प्रशासनिक अधिकारियों पर सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी सूचनाएं न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर मौजूद क्षेत्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही सूचनाओं के बदले में 36 हजार रुपए ठगने का भी आरोप लगाया है। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और देशराज को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिसपर देशराज टंकी से नीचे उतर आया। मौके पर विधायक और नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे।