{"_id":"65c43d2742684ecf1d0c9317","slug":"fraud-3-64-crore-rupees-were-grabbed-from-businessman-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी: कारोबारी से धागा मंगा 3.64 करोड़ रुपये हड़पे, जान की धमकी देने का भी आरोप, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी: कारोबारी से धागा मंगा 3.64 करोड़ रुपये हड़पे, जान की धमकी देने का भी आरोप, दो पर रिपोर्ट
Thu, 08 Feb 2024 08:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Feb 2024 08:03 AM IST
सार
कानपुर में कारोबारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में दो कारोबारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ग्वालटोली के मकरावटगंज रतनधाम अपार्टमेंट निवासी धागा कारोबारी मनीष चोखानी से धोखाधड़ी हो गई। जालसाजों ने माल लेने के बाद 3.64 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। रुपये मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले में दो कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मनीष चोखानी ने बताया कि उनकी पत्नी रिंशू चोखानी के पते पर मेसर्स चोखानी यार्न नाम से रजिस्टर्ड फर्म है। उस फर्म के जरिये धागे का व्यापार करते हैं। तीन साल पहले चमनगंज के सईदाबाग निवासी तौसीफ खान से मुलाकात हुई। उसकी मेसर्स सजदा टेक्सटाइल नाम से फर्म है। उसके साथ काम शुरू किया। इसी दौरान तौसीफ ने अपने साथी नदीम कमर को भी माल दिलाने लगा। उन्होंने उनकी बताई गई अलग-अलग फर्म में चार करोड़ 71 लाख का माल भेजा।
इन लोगों ने एक करोड़ सात लाख का भी भुगतान किया। बकाया 3.64 करोड़ रुपये मांगने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। इसके बाद ग्वालटोली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक ही पते पर खोली गईं कई फर्म
मेसर्स हनी फैशन गारमेंट, मेसर्स सजदा टेक्सटाइल, मेसर्स केजीएन कंपनी, मेसर्स सफीक ट्रेडर्स, अलसफ होजरी, एसएम इंटरप्राइजेज, लेक्मी आर, खान होजरी में धागा मंगाकर भुगतान नहीं किया। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक दोनों शातिरों के खिलाफ किदवईनगर, कलक्टरगंज और बादशाहीनाका थाने में रिपोर्ट दर्ज है। पता चला है कि ये सभी फर्म एक ही पते पर फर्जी तरीके से खोली गई हैं।