फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four years of Bikru case: 82 cases, final report in 17, hearing going on in 57

बिकरू कांड के चार साल: 82 मुकदमे, 17 में फाइनल रिपोर्ट, 57 में चल रही सुनवाई

Wed, 03 Jul 2024 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 12:15 AM IST
सार

बिकरू कांड में हाईकोर्ट के आदेश पर कानपुर देहात के माती की एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई लगातार चल रही है। फरीदाबाद में दर्ज मामले में जल्द फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
Four years of Bikru case: 82 cases, final report in 17, hearing going on in 57
बिकरू गांव में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन जुलाई को बिकरू कांड को चार साल हो जाएंगे। इस कांड में दुस्साहसी विकास दुबे और उसके गैंग के सदस्यों ने एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। कांड के बाद उत्तर प्रदेश व हरियाणा में 82 मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन

एनकाउंटर के छह मामलों के अलावा पुलिस की लचर जांच और साक्ष्यों की कमी की वजह से इसमें से 17 मुकदमों में तो पुलिस खुद ही फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।

वहीं 65 मामलों में चार में आरोपियों को सजा जबकि चार मामलों में आरोपी दोषमुक्त हो चुके हैं। इसके अलावा 57 मामलों में गवाही चल रही है। बिकरू कांड की सुनवाई कानपुर देहात की माती की एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस चर्चित कांड में फैसला भी सामने आएगा। दो जुलाई 2020 की रात बिकरू में गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दुबे और उसके गर्गों ने हमला कर दिया था। हमले में तत्कालीन सीओ देवेंद्र दुबे समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन


गलियाें में पसरा सन्नाटा, चार साल से नहीं हुई मोहल्ले में शादी, अब तक  नहीं बदली गांव की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने शहर के चौबेपुर, नजीराबाद, सजेती, काकादेव, कानपुर देहात के शिवली, भोगनीपुर, लखनऊ के कृष्णानगर और हरियाणा के फरीदाबाद में विभिन्न धाराओं में एक के बाद एक 82 मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने विकास दुबे समेत उसके छह साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। बिकरू सेल प्रभारी करुणानिधि सरोज ने बताया कि जल्द ही हरियाणा के फरीदाबाद में दर्ज मामले में भी फैसला आ जाएगा।

 

हाईकोर्ट के आदेश पर हर दिन हो रही सुनवाई
हाईकोर्ट के आदेश पर बिकरू कांड की सुनवाई माती की एंटी डकैती कोर्ट में प्रतिदिन दो घंटे चल रही है। दोनों पक्षों के अधिवक्ता अपना पक्ष रखते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जितने आरोपी है उनके सबके अपने-अपने वकील हैं। ऐसे में एक जिरह में कम से कम 20 दिन का वक्त लगता है। इसके चलते फैसला आने में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed