{"_id":"f038aded466d753df81642330154db00","slug":"four-sisters-hostage-two-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार बहनों को बंधक बनाया, दो से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बहनों को बंधक बनाया, दो से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजनेर थाने के एक गांव में चार बहनों को बंधक बनाकर तीन दिनों तक घर में दो
विज्ञापन
बहनों से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को घर में घुसकर तीन
बदमाशों ने अंजाम दिया। तीन दिनों तक चारों लड़कियों के घर से बाहर न
निकलने पर ग्रामीणों को आशंका हुई तो गुरुवार को बाहर से छिपकर देखा। भीतर
युवकों के होने का पता चलते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली। लड़कियों के
पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ 376, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं
में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक को
गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव के अपने घर में चारों बहनें एक साथ रहती हैं। इनमें सबसे बड़ी 20 वर्ष, उससे छोटी 18 और तीसरी व चौथी क्रमश: 14 और सात साल की है। मां का देहांत काफी पहले हो चुका है।
पिता कानपुर नगर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बीती 17 मार्च की देर रात तीन युवक लड़कियों के घर में घुस गए। युवकों को देख चारों बहनें दहशत में आ गईं। युवकों ने लड़कियों को घर से बाहर जाने पर जान से मार देने की धमकी दी। फिर दो बहनों को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और दरिंदगी शुरू कर दी।
उधर, गांव वालों ने जब कई दिनों से चारों लड़कियों को घर के बाहर नहीं देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। कुछ ग्रामीणों ने बाहर से टोह लेनी शुरू की कि माजरा क्या है।
अंदर युवकों के होने का पता चलते ही उनका दिमाग चकराया। गांव के तमाम लोग जुट गए। ग्रामीणों ने धावा बोलकर लड़कियों को युवकों के चंगुल से आजाद कराया।
इस बीच मौका पाकर तीनों युवक वहां से भाग निकले। इस बीच जानकारी पाकर लड़कियों का पिता भी कानपुर से घर आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।